IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

50 साल की चैती बाई ने 19 साल की युवतियों को फुगड़ी में पछाड़ा, रही अव्वल नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

फोटो: 01 कुर्सी दौड़ में भाग्य आजमाती महिलाएं व युवतियां

बेमेतरा: 7 सितंबर 2021:- छग की पारंपरिक त्योहार पोला पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को ग्राम कुरूद में मटकी फोड़, सुरीली कुर्सी ,साइकिल रेस, फुगड़ी, जलेबी खाओ, पोल चढो सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

शासकीय प्राथमिक शाला मैदान में दोपहर 2 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। साइकिल रेस में 20 युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे धीमी गति से साइकिल चलाने वाले प्रथम स्थान में रहे। वही फुगड़ी प्रतियोगिता में करीब 25 महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। जिसमें 50 साल की महिला ने 19 साल की 15 युवतियों को पछाड़ते हुए 5 मिनट की फुगड़ी में 2 मिनट पीछे छोड़ दिया। जिसमे चैती बाई यादव प्रथम स्थान में रही। वही द्वितीय स्थान सुशीला साहू में रही। महिला को फुगड़ी में प्रथम स्थान आने पर दर्शकों ने भी इनाम दिया। इसी तरह कुर्सी दौड़ में युवतियों ने बाजी मारी। इस दौरान महिलाओं ने खिलाड़ियों का ताली बजाते हुए उत्साह वर्धन किया। पोला के चलते ग्रामीणों ने कामकाज बंद रखा।

खंभा चढो पैसा पाओ प्रतियोगिता में दूसरे प्रयास में रहे सफल
प्राथमिक शाला परिसर में खंभा चढ़ो पैसा पाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 15 फीट के लोहे के खंभा में ग्रीस लगाया गया था। पोल के अंतिम छोर में 500 रु का नोट रखा गया था जिसे 3 मिनट के भीतर लाना था। जिसमें 6 खिलाड़ी खंभा चढ़ने में असफल हो गए। वही तरुण साहू ने दूसरे प्रयास में खम्भा चढ़ने में सफल हुए। जिसमे प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह जलेबी खाओ में बच्चों ने न केवल बेहतर प्रदर्शन किया। बल्कि जलेबी खाने का मजा भी लिया। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता समापन के बाद युवतियों ने सिर में भोजली रखकर गांव में भ्रमण किया। जहाँ तालाब में शाम को भोजली विसर्जन किया गया। जिसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नगद पुरस्कार से सम्मानित हुए विजेता खिलाड़ी

सुरीली कुर्सी पुरूष वर्ग – प्रथम भागचंद साहू द्वितीय सूरज साहू
सुरीली कुर्सी महिला वर्ग प्रथम – दिव्या, द्वितीय ममता
साइकिल रेस – प्रथम जयंत साहू, द्वितीय राहुल शर्मा
मटका फोड़ – प्रथम मोतीराम निषाद
खंभा चढो पैसा पाओ – प्रथम तरुण साहू

पारंपरिक खेलो के आयोजन से युवा पीढ़ी को मिलेगी सीख
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के पटेल भोजराम यादव थे। वही विशिष्ट अतिथी पीलूराम साहू, बलराम साहू के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभागी विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। भोजराम यादव ने कहा कि सभी गांवों में महिलाओं व बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए हर साल पारंपरिक खेलो का आयोजन होना चाहिए। इससे परंपरा जीवित रहेगी। साथ ही इससे युवाओं में पारंपरिक खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। जिससे सदियों तक पारंपरिक खेल जीवित रह सकेगी। इस अवसर पर तोरण लाल साहू नरेश साहू नत्थू साहू अवध राम पीलू राम साहू भोजराम यादव दीपक साहू भागचंद साहू ओम प्रकाश यादव देवराम तरुण साहू मोतीराम निषाद बलराम साहू मालिक राम साहू बीनू निषाद कांशी राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रांका कबड्डी में महामाया की टीम ए ने मारी बाजी, दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों बजाकर बढ़ाया उत्साह

फोटो/कंटेंट –  पवन कुमार साहू/ भारत साहू 

फ़ोटो 07 तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दर्शक
बेमेतरा: 7 सितंबर : पोला पर्व के अवसर पर ग्राम रांका में पोला पर्व पर रांका में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बारिश थमने के बाद शाम 5 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मैदान में कबड्डी का आयोजन किया गया। जहाँ महामाया ए व महामाया बी टीम के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। जिसमें महामाया ए की टीम ने शानदार प्रर्दशन करते हुए बी टीम को हराकर प्रथम स्थान में रही। इस दौरान मैच देखने महिलाओं के अलावा ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियां बजाकर बढ़ाया
उत्साह
मैच देखने कबड्डी सैकड़ो की संख्या में महिलाओं, बच्चों बुजुर्गों की भीड़ लगी रही। जहाँ बच्चों ने सभी खिलाड़ियों का तालियों बजाकर कर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मटकी फोड़, रस्सी दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम भी हुए। मैच देखने लोग स्कूल की छत से भी चढ़कर आनंद लिया।

 

 

 

error: Content is protected !!