IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 27 मई 2024। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक खनिज विभाग के अमलों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 16 लाख 48 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन करते हुए 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 14 लाख 57 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। वहीं अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 2 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 91 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 26 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 7 लाख 74 हजार 964 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। रेत के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 लाख 7 हजार 200 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। ईट के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 11 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मुरूम व मिट्टी के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए और 3 लाख 7 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। कोयला के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 55 हजार 783 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी तरह मुरूम का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 40 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मिट्टी का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 51 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

error: Content is protected !!