IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण में अन्य लोगों को शामिल करके पिछड़ा वर्ग लोगों के साथ अन्याय किया है।

यह आरक्षण उन्होंने तुष्टीकरण को लेकर किया है। जिसके कारण आज हमारे पिछड़े समाज के भाई के आरक्षण में डाका पड़ गया है। लोगों को आज काम नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनके आरक्षण के हिस्से में अन्य समाज के लोगों को जोड़ दिया गया है। यह एक तरह से तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देता है। राजनीति के स्तर में इतना गिर जाना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। यह भारत देश है जो संविधान से चलता है और संविधान के खिलाफ जाकर जो काम करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। पश्चिम बंगाल की जनता की मंशा लोकसभा चुनाव परिणाम में नजर आएगी। तब पता चलेगा ओबीसी के साथ धोखेबाजी करने का क्या परिणाम होता है।

error: Content is protected !!