राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि सरकार बदले कई महीने हो गए है लेकिन अधिकारी अभी भी गलतफहमी में जी रहे हैं कि सरकार कांग्रेस की है। कमीशनबाजी और कांग्रेसियों की चाटुकारिता अभी भी बंद नहीं की है। चाटुकारिता छोड़ काम में ध्यान दें।
पेपर में फोटो खिंचवाना छोड़ निष्ठा और ईमानदारी से काम करें। उच्च अधिकारियों को लगता है कि स्थिति अभी भी वैसे ही है जैसे 5 साल कांग्रेस के शासनकाल में थी। इस प्रकार की गलतफहमी अपने दिमाग से निकाल दें। अब भारतीय जनता पार्टी का शासन है। जागरूकता समर्पण से काम करना अपनी जिम्मेदारी समझे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। अपना बटवा भरना बंद करें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह संस्कारधनी राजनांदगांव है। किसी प्रकार का टालमटोल नहीं चलेगा। जिनको ऐसा लग रहा है कि अभी भी कांग्रेस का शासन है वह अपना बोरिया बिस्तर बंद करके स्वयं अपना तबादला कर लें।
