IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंाव श्री मोहित गर्ग एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगढ़ श्री आशिष कुंजाम के दिशा एवं निर्देश पर डोंगरगढ़ क्षेत्र में चोरी, लूट, नकबजनी जैसे अपराधों के रोकथाम हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा द्वारा आज दिनांक- 16.05.2024 को शहर में मुनादी कराकर मकान किरायेदारों का सत्यापन अभियान प्रारंभ किया गया है।

जिसके अन्तर्गत किरायेदारों से वैध पहचान पत्र, किराये में रहने के कारण व काम सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

Health reporter@राजनांदगांव: संजीवनी हॉस्पिटल मामले की प्रशासनिक जांच रिपोर्ट पर संशय, पीड़ित ने कहा- बाहरी डॉक्टर और सिविल सेवा अधिकारियों की टीम से दोबारा करवाए तहकीकात…

 

इसी प्रकार मकान मालिकों को भी अपने किरायेंदारों का थाना में सत्यापन कराने हेतु हिदायत दिया जा रहा है। यदि मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराता है और वह किरायेदार कोई अपराध घटित करता है या संदिग्ध हालत में पकड़ा जाता है तो उस मकान मालिक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

You missed

error: Content is protected !!