IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा शहर में अब दिखने लगा सफाई कार्य – अनिल साहू

पालिका सफाई कर्मचारी की मदद से सफाई कार्य कराया जा रहा है

कवर्धा- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक के मार्गदर्शन में पूरे कवर्धा शहर व वार्ड क्रमांक 20 में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है व वार्डवासीयो की समस्याओं को सुना जा रहा है।

वार्ड क्रमांक 20 में निवासरत परिवार के लोगो ने बताया कि सफाई नहीं होने के कारण बदबू से परेशान रहते थे जिसके कारण लोग भी बीमार हो रहे हैं। उनके बातों व समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मचारियों की मदद से शहर के सभी वार्डो में सफाई कार्य कराया जा रहा है। साथ ही वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद मनीषा अनिल साहू व सफाई कर्मचारी की मदद से सफाई कार्य अपने वार्ड में कराया जा रहा है। साथ में नपा अध्यक्ष मनहरण कौशिक, भाजपा शहर अध्यक्ष कवर्धा चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो शहर अध्यक्ष अनिल साहू भी उपस्थित रहे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!