IMG-20231201-WA0005(2)
IMG-20240327-WA0007
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त द्वारा आउटसोर्स से रखे गए सफाई कर्मियों की हाजिरी चेक करने के मामले को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने आड़े हाथ लिया है। श्री निर्वाणी ने कहा कि कभी अपने अधिकारी कर्मचारियों की पंजी देखें आयुक्त, पता चलेगा कौन कितने दिन एब्सेंट है और कौन कितना प्रेजेंट। गरीब और छोटे लोग आयुक्त की आंख में गड़ रहे हैं।

जानबूझकर के इस तरह के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। आउटसोर्सिंग में लगे हुए लोगों को टारगेट किया जा रहा है। यह बात पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी आयुक्त ने आउटसोर्सिंग में काम करने वाले कर्मचारियों का पैसा काटा था।

City reporter@राजनांदगांव: निगम आयुक्त निकले प्रातः शहर भ्रमण में, सफाई के संबंध में लोगों से रूबरू हो ली जानकारी, हाजरी पंजी में गड़बड़ी करने वालो को नोटिस देने दिए निर्देश…

मेरा सवाल है क्या आज तक कभी किसी कर्मचारी का या अधिकारी का नगर निगम आयुक्त ने पैसा काटा है? अगर इतना ही पंजीयन देखने का शौक है तो आयुक्त सुबह 10 बजे आए और अपने अधिकारी कर्मचारी का अटेंडेंस देखे। यह एक तरफा कार्रवाई गरीब विरोधी मानसिकता है। श्री निर्वाणी ने कहा कि आयुक्त की मानसिकता और कार्य पद्धति समझ से परे हैं सिर्फ और सिर्फ गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। कभी बिल्डिंग में रहने वाले के बारे में भी सोचें। संविधान सबके लिए बना है। एक तरफा कार्रवाई कर कमजोर को दबाने का प्रयास न करें।

You missed

error: Content is protected !!