IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, कई प्रकार के यात्री वाहनों से 35 हजार 100 रूपए का काटा गया ई चालान

कवर्धा। कबीरधाम जिले में जीप, टैक्सी एवं अन्य यात्री वाहनों व माल वाहनों की लगातार जांच किया जा रहा है। परिवहन विभाग की टीम द्वारा कई प्रकार के यात्री वाहनों जैसे – जीप टैक्सी सहित अन्य सुरक्षार्थ के संबंध में जांच कर आवश्यक समझाईश दी जा रही है।

जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि परिवहन निरीक्षक रामचंद्र कुंजाम एवं टीम द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों में कई प्रकार के यात्री वाहनों एवं माल वाहनों की सघन जांच की गई। जिसमें यात्री वाहनों से 35 हजार 100 रूपए की ई चालान काटकर चालानी कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!