IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला चिकित्सालय में आपातकालीन बैठक सम्पन्न, आचार संहिता के नियमो का कड़ाई से पालन करने दिया निर्देश

कवर्धा। दिनांक 12/04/2023 को ज़िला चिकित्सालय के सभाकक्ष में शाम 6 बजे सभी चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों, वार्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर तथा मेट्रन हेतु आपातकालीन बैठक आयोजित की गई, बैठक सीएमएचओ डॉक्टर बी.एल राज सर के द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर केशव ध्रुव एवं डॉक्टर राकेश कुमार आर.एम.ओ की उपस्थिति मे ली गई। मीटिंग मे आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने हेतु निर्देशित किया गया, आगामी चुनाव को देखते हुए अस्पताल मे 5 बिस्तर आरक्षित रखने निर्देशित किया गया।

सभी विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों का ऑन कॉल ड्यूटी रोस्टर बनाये जाने एवं ऑन कॉल रजिस्टर का संधारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर केशव ध्रुव द्वारा अस्पताल के सुचारु एवं सफल संचालन हेतु सभी विभाग एवं राष्ट्रीय प्रोग्राम की सतत मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किये गये है जिसपे चर्चा की गई। डॉक्टर राकेश कुमार आर.एम.ओ द्वारा अस्पताल मॉनिटरिंग चेकलिस्ट से सभी को अवगत कराया गया एवम मरीजों को होने वाली परेशानियों को सूची बद्ध कर तत्काल आर एम ओ , अस्पताल सलाहकार को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।सभी के आपसी समन्वय से अस्पताल मे मरीजों को उच्य गुणवक्ता युक्त इलाज मिल सके इस दिशा मे सभी को प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!