IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर एवं आगामी लोेकसभा निर्वाचन- 2024 अन्तर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने से डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध, चोर, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी है। इसी कड़ी में आज दिनांक- 12.04.2024 को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि उमेश पाण्डे नाम का व्यक्ति दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02 हनी गुप्ता के घर के पीछे डोंगरगढ़ के पास अवैध रूप से लोहे का तलवार रखकर लोगों को दिखाकर, तलवार लहराकर डरा धमका रहा है जिससे वार्ड में अंशांति का माहौल उत्पन्न हो रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पंहुचकर आरोपी उमेश पाण्डे पिता स्व0 माधव प्रसाद पांडे उम्र- 23 साल सकिन दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02 डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनंादगांव छ0ग0 को तलवार लहराकर लोगों को डराते धमकाते रंगे हाथ पकड़कर आरोपी से एक नग लोहे का तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!