IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण।*

 डोंगरगढ़ मेल दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्थ में – 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।*

ऽ *मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात।*

ऽ *डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।*

ऽ *नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है।*

*यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु – 1- ऊपर मंदिर गर्भगृह, 2- रोपवे नीचे एवं ऊपर, 3- ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, 4- क्षीरपानी में प्रवेश द्वारा से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, 5- गोताखोर पार्टी, 6- बुढादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ क्षीरपानी में पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।*

राजनांदगांव। दिनांक 09.04.2024 से 17.04.2024 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है।

इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में श्री बी.पी.राजभानू, सेनानी 08 वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया।

Political reporter@राजनांदगांव: लोकसभा चुनाव 2024; मुफ्त की रेवड़ी के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर कांग्रेसी भरा रहे नारी न्याय योजना का फार्म, दावा- जीते तो हर साल देंगे एक लाख रुपए, “पंजा” कराएगा “महालक्ष्मी” के दर्शन…?

यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मॉ बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मॉ बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अति0पु0अधी0 नक्सल ऑपरेशन राज0 मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, उप सेनानी 07 वीं0 वाहिनी छसबल भिलाई मीता पवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, उप पुलिस अधी0 अजाक तनुप्रिया ठाकुर, पुलिस अनु0अधि0 डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, उप पु0अधी0 पीटीएस अंजली ऐरेवार, उप पु0अधी0 नक्सल सेल राज0 अजीत ओगरे, उप पु0अधी0 दुर्ग एलेक्जेण्डर किरो, उप पु0अधी0 बेमेतरा कौशिल्या साहू, सहायक सेनानी 08 वीं वाहिनी राज0 हरीश टोण्डर, उप पु0अधी0 मुंगेली नवनीत पाटिल, सहायक सेनानी 03 वीं0 वाहिनी छसबल अमलेश्वर अनिता सागर, सहायक सेनानी 14 वीं वाहिनी बालोद अजीत सिंह यादव, उप पुलिस अधी0 रायगढ़ अनामिका जैन, उप पु0अधी0 कोरिया जे0पी0 भारतेन्दु , प्रशिक्षु उप पु0अधी0 राजनांदगांव नवीन एक्का एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!