IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव/खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक केसीजी श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ /गंडई श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन मे जिले मे लगातार होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर यातायात पुलिस नकेल कसने तैयार है। जिसके अंतर्गत लगातार वाहन चेकिंग जारी है जिसमे मुख्यतः शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर धारा 185 तैयार कर माननीय न्यायालय खैरागढ़ पेश किया गया। जिसमे कुल 06 प्रकरण मे प्रत्येक को 10000-10000 कुल 60000 रूपये अर्थ दंड से दण्डित किया।
(1)सौरभ उर्फ़ सुभम साकिन -घोठिया.
(2) कुलेश्वर साकिन -जंगलपुर घाट.
(3) नरेंद्र लोधी साकिन -कुसमी
(4) गौकरण सतनामी साकिन -कानिमेरा.
(5) मनोजकुमार साकिन -चाँदगढ़ी
(6) सोनू तिवारी साकिन – इतवारी बाजार खैरागढ़. इत्यादि है। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो को ‘‘समर्थ’’ अभियान के तहत समझाइस देकर अपील किया है की नशे की हालत मे वाहन बिलकुल न चलाये अपने व दुसरो का ख्याल रखे साथ ही स्कूली बच्चों या नाबालिक को पालक कभी भी गाड़ी चलाने न दें व गाड़ी से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज नियमानुसार लेकर चले, पुलिस का सहयोग करे।

You missed

error: Content is protected !!