IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*तहसील कार्यालय परिसर में किसानों के लिए बनेगा ‘‘किसान विश्राम गृह‘‘*

*‘‘किसान विश्राम गृह‘‘ का भूमिपूजन किया भाजपा पदाधिकारियों ने*

*‘‘किसान विश्राम गृह‘‘ बलराम सदन के नाम से जाना जायेगा*

कवर्धा-तहसील कार्यालय परिसर में अब किसान विश्राम गृह बलराम सदन का निर्माण होगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सोंच व मंशानुरूप किसानों की पीड़ा को समझते हुए अब उनके लिए कबीरधाम जिले के सभी तहसीलों में अत्याधुनिक किसान विश्राम गृह का निर्माण किया जायेगा। किसान विश्राम गृह को बलराम सदन के नाम से जाना जायेगा। आज तहसील कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में उपस्थिति जनप्रतिनिधियों ने किसान विश्राम गृह का भूमिपूजन किया।
जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवशी व शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशन व उनके विशेष प्रयास सें आज तहसील कार्यालय में किसान विश्राम गृह बलराम सदन का भूमिपूजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सोंच व उद्देश्य को उपस्थित अतिथियों ने बताया कि गांव-गांव के अन्नदाता किसान अपने खेती-किसानी से मिलने वाले योजनाओं का लाभ लेने, समस्याओं को लेकर, पट्टा, पर्ची, बी-01 खसरा नक्शा व अन्य खेती-किसानी संबंधी कार्य को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचते है तहसील कार्यालय में किसानों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नही होने के कारण गर्मी, बरसात व अन्य मौसम में परेशानियांे का सामना करना पड़ता है उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए उनके लिए पूरे कबीरधाम जिले के सभी तहसील कार्यालय में 15-15 लाख रू. की लागत से किसान विश्राम गृह बनाने का निर्णय लिया गया। आज तहसील कार्यालय में भूमिपूजन किया गया। किसान विश्राम गृह तहसील कार्यालय परिसर में निर्माण होगा, जिसे बलराम सदन के नाम से जाना जावेगा। निर्माण अत्याधुनिक तरीके से किया जायेगा, जहां किसानों के बैठने के लिए कुर्सी व्यवस्था, पीने के ठंडा पानी, एलईडी टी.वी. सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जावेगा।

कार्यक्रम के अवसर पर जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, महामंत्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला भाजयुमो मनीराम साहू, भारतीय जनता पार्टी के रामविलास चंद्रवंशी, श्रीमती मधु तिवारी, रितु देसाई, रवि राजपूत, परेटन वर्मा, अमर कुर्रे, नरेन्द्र मानिकपुरी, ईश्वरी साहू, भुवनेश्वर, प्रमोद शर्मा, डॉ आनंद मिश्रा, योगेश चंद्रवंशी सहित अधिक कार्यकर्तागण, अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!