स्वामी आत्मानंद विद्यालय परीक्षा केंद्र का BEO संजय जायसवाल ने किया आकस्मिक निरीक्षण
कवर्धा। छ ग मा शि म रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के चौथा दिवस में हाई स्कूल के विज्ञान विषय का परीक्षा आयोजित है जिसमें विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल अपने उड़नदस्ता दल में संगीता सिंह ठाकुर और संगीता साहू के साथ परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद शास उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय कवर्धा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। केंद्राध्यक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र क्रमांक 161002 में कुल 220 परीक्षार्थी में से 216 उपस्थित एवम 4 अनुपस्थित मिले, परीक्षा शान्ति पूर्ण वातावरण में संचालित हो रहा है बैठक व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं संतोषप्रद पाया गया।


