IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस, स्वास्थ एवं शिक्षा विभाग की महिलाओं का साहू समाज की महिलाओं ने किया संम्मान

कवर्धा :- दिनाँक 10.03.2024 को जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पिपरिया मंडल में मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम के मुख्यतिथि डॉ शिखा आडिल एमडी न्यूरोसाइकेट्रिक बैंगलोर, विशिष्ट अतिथी किरण आडिल, उमा उपाध्याय सब इंस्पेक्टर कवर्धा,  गंगाबाई सेन सेवानिवृत्त शिक्षिका कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ कर रही थी ।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने स्वास्थ, शिक्षा एवं कानून से जुड़ी महिलाओ को आमन्त्रित कर उनका सम्मान किया ।
सभी ने अपने विभाग की जानकारी महिला उत्थान एवं शशक्तिकरण पर उदबोधन दिया।

जिसमें डॉ शिखा आडिल ने कहाँ ” महिलाओ को हमेशा स्वस्थ भोजन और स्वस्थ जीवन जीना ही रोज महिला दिवस है।

सब इंस्पेक्टर उमा उपाध्यक्ष ने ” महिला को पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बनना और अपने बच्चो के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार से आगे बढ़ने पर जोर दिया।

महामंत्री पद्मिनी साहू ने “ पूरी दुनिया नारी सशक्तिकरण का विगुल बजा रही हैं. नये-नये क्षेत्रो में स्त्री के प्रतिभा की पहचान हो रही है. आज के समय में ऐसा कोई क्षेत्र नही हैं जहाँ उच्च स्थान पर नारी न कार्यरत हो. नारी के सम्मान और शिक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके.“

अध्यक्ष राजकुमारी साहू नें. ”पवित्र नारी सृष्टिकर्ता की सर्वोत्तम कृति होती है; वह सृष्टि के सम्पूर्ण सौन्दर्य को आत्मसात किये रहती हैं“

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मिनी साहू महामंत्री, विद्या साहू संभागीय संगठन मंत्री, संतोष साहू तहसील उपाध्यक्ष, केवरी साहू उपाध्यक्ष, ममता साहू सचिव , रिनकेश्वरी साहू कोषाध्यक्ष, गौरी साहू तहसील उपाध्यक्ष, दुलेश्वरी साहू जिला सदस्य, रेवती साहू परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष, उर्मिला साहू अध्यक्ष समो, सत्यभामा साहू सरपंच मानिकचौरी एवं कुंती साहू सदस्य पिपरिया आदि ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!