IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*जल जीवन मिशन चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट, सालों से अधूरा पड़ा है नल-जल योजना का कार्य, ग्रामीण प्यास बुझाने पानी के राह ताक रहे*

कवर्धा/बोड़ला। जिले में लोगों की प्यास बुझाने शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत कई गांव में ग्रामीणों के घर पर नल तो लगा दिया है पर कहीं पाइपलाइन नहीं बिछाया गया तो कहीं वाटर सप्लाई शुरू नहीं किया गया। जो सिर्फ प्लेटफार्म में लगे बिना पानी के नल के साथ हितग्राहियों को खड़े कर फोटो खींचकर वाहवाही लूटने का काम विभाग कर रही है।

ऐसा ही एक मामला बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत गंडई खुर्द के ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं ग्रह मंत्री विजय शर्मा,संसद, एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में नाम हस्ताक्षर युक्त पत्र दिया है और निवेदन किया है ग्राम पंचायत गंडई खुर्द के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में बताया है घर घर नल कनेक्शन से पानी देने का महत्वपूर्ण केन्द्र की योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है।

ठेकेदार एवं पी एच ई के अफसरों के गठजोड़ ने लोगों को पानी के लिए वंचित कर दिया है किसी भी गांव के जल जीवन मिशन से बिछाई गई पाइपलाइन सही से नहीं बिछाई गई है और ठेकेदार द्वारा टोटी भी नहीं लगाई गई है ना पंप हाऊस बनायें है ना बिजली ना सी सी रोड उखाड़ कर पाइपलाइन लगाई गई है उसे वापिस सी सी रोड बनाई गई है गांवों के गलियारों में हाल बेहाल है और ना किसी भी गांव में निर्माण कार्य का सुचना पटल लगाई गई जिससे आम लोग जान पाते जल जीवन मिशन से गांव में क्या क्या होना है और क्या किया गया है और ना पंचायतों को हेन्डओवर दिया गया है बल्कि गांव के ही अनजान लोगों से विभागीय अधिकारियों के सह पर पंचनामा तैयार कर पुर्ण कार्यो का सत्यापन कर भुगतान प्राप्त कर लिया गया है।

अब गर्मी का दिन आने वाले हैं सभी पंचायतों में वाटर लेबल रेडजोन में है हेन्डपंप सुखे पड़े हैं अधिकांश हेन्डपंप खराब है पी एच ई बोड़ला में एक सुधार कार्य का समान है ना हेन्डपंप सुधार करने वाले मिस्त्री आने वाले समय में पेय जल का भारी संकट होने वाली है समय रहते इलाज नहीं किया गया तो भारी संकटों का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने पी एच ई में निवेदन कर कर थक चुके कोई सुनने वाले नहीं हैं उल्टा ग्रामीणों को ही पी एच ई (phe) एसडीओ बोड़ला के अधिकारी द्वारा धमका कर ग्रामीणों, ठेकेदार का संरक्षण कर भ्रष्टाचार पर परदा डालते हैं और कहते हैं जहा जाना है चलें जाओ कुछ नहीं होगा कुछ ठेकेदार तो अपने आप को पूर्व मंत्री के करीबी बताते हैं इसलिए थक हार ग्रामीणों ने नई सरकार शासन से कलेक्टर और मंत्री एवं विधायक से लिखित शिकायत देकर जल जीवन मिशन योजना से घर घर नल कनेक्शन में की गई अनियमितता की जांच कर उचित कार्यवाही एवं नल से पानी पिलाने लायक सुधार कराने की मांग की है देखना है वाकई भ्रष्टाचार की जीत होती है या मोदी की गारंटी में सुधार कर जनता को लाभ मिल पाता है। ज्ञापन देने लिए के लिए मुख्य रूप से पवन चंद्रवंशी, ज्ञान चंद्रवंशी,गजेन्द्र कश्यप उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!