IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। प्रार्थी मुकेश लोहिया पिता श्री विष्णु प्रसाद लोहिया उम्र 40 साल निवासी कामठी लाईन मकान न0 48 स्टेट बैंक के सामने राजनांदगाॅव का दिनांक 05.03.224 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.24 को 10ः00 बजे से 13ः00 बजे के मध्य स्टेट बैंक मुख्य शाखा कामठी लाईन हेमंत सोनी के मकान के बाजु गली में अपनी मोटर सायकल हिरो होण्डा साईन क्र0 सीजी 08 एबी 9840 कीमती 25,000 रू को खडी कर घर चला गया था 01ः00 बजे देखा तो नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाना बताया कि रिपोर्ट पर अप0क0्र 153/24 धारा 379 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे तत्काल थाना कोतवाली से पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगाॅव के संयुक्त टीम गठित कर आरोपी के पतासाजी हेतु घटना स्थल रवाना कर आसपास के लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया, फुटेज मे मिले क्लू के आधार पर मुखबीर की सूचना पर आरोपी सोहन ठाकुर पिता मांगीराम ठाकुर उम्र 27 साल साकिन ग्राम भेडी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ0ग0)को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से मोटर सायकल हिरो होण्डा साईन क्र0 सीजी 08 एबी 9840 कीमती 25,000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद में पूर्व अपराधिक रिकार्ड अप0क0् 140/22 धारा 354 भादवि0 दर्ज होने एवं आदतन अपराधी होने से आज दिनांक 09.03.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंण्ट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगाॅव में दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के म0प्र0आर0 धनसीर भुआर्य, आरक्षक मनोज टण्डन तथा प्र0आर0 अनित शुक्ला, आरक्षक योगेश राठौर सायबर सेल राजनांदगाॅव एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!