IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारी

रायपुर, 03 मार्च 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया  जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए । इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।

नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।

You missed

error: Content is protected !!