IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव‌। शहर के स्टेट स्कूल मैदान में लगे स्वदेशी मेले में समापन दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा शहर की नेशनल चैंपियनशिप विजेता हाकी खिलाड़ी सुश्री सांईका का आत्मीय सम्मान किया गया। इस दौरान  सुश्री सांईका के माता पिता को मंच पर बुलाकर हजारों दर्शको के बीच हाकी खिलाड़ी सांईका का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बता दें कि गत दिनों राजिम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित संस्कार धानी नगरी में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के हाथों सम्मानित हो चुकी हाकी खिलाड़ी सुश्री सांईका ने गत दिनों कलेक्टर संजय अग्रवाल से सौंजन्य भेंट की थी। सांईका के नेशनल चैंपियनशिप में हाकी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता बनने के लिए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उपलब्धियां हासिल कर सफलता के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने ‌के लिए कहा।
बता दें कि सुश्री सांईका थाईलैण्ड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैम्पियनशिप के लिए भी चयनित हुई है।
 सांईका के इस उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए  स्वदेशी मेले में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एकल ग्राम संगठन ‌के केंद्रीय ‌प्रमुख श्री संजय साहू जी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक चौधरी,मेला संयोजक कोमल सिंह राजपूत राजा माखीजा आदि द्वारा‌ सादर सम्मान किया गया।,
गौरतलब है कि हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सुश्री सांईका साहू शहर के कला- संस्कृति व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले  अंकालू साहू एवं श्रीमती किरण साहू की सुपुत्री है। हॉकी के अलावा फ्लोर बॉल, थ्रो बाल, बास्केट बॉल, दौड़, रिलेरेस, खो-खो, शार्ट पुट खेल सहित अन्य खेलों में बेहतर दखल रखने वाली सुश्री सांईका को दिल्ली के चैम्पियनशिप में ट्राफी देकर सम्मान किया गया है। फ्लोर बॉल खिलाड़ी सुश्री सांईका ने 16वें नेशनल फ्लोर बाल में ग्वालियर यूनिवर्सिटी में कैप्टन टीम से सम्मानित हो चुकी है। वहीं नागपुर में आयोजित फ्लोरबॉल में हरियाणा की टीम से खेलते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी तरह देहरादून में आयोजित 14 वें नेशनल फ्लोर बाल में वाइस कैप्टन टीम चुनी गई। सुश्री सांईका शहर में आयोजित फस्र्ट हॉकी इंडिया जूनियर वूमन वेस्ट गेम में चैम्पियनशिप खेल चुकी है। सुश्री सांईका राजनांदगांव में फ्लोर बॉल की कैप्टन रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने जशपुर में सन 2019 में आयोजित प्रादेशिक स्कूल गेम हॉकी में प्रथम स्थान व बिलासपुर में आयोजित सन 20-22  में वह स्टेट लेवल स्कूल गेम में थर्ड स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूली खेलों में अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ एवं बेहतर प्रदर्शन किया है।

You missed

error: Content is protected !!