IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एंव भारत सरकार के फ्लेगशीप स्कीम के प्रचार प्रसार तथा योजनाओं के कवरोज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु तृतीय चरण विकसित भारत संकल्प यात्रा का मोबाईल वेन शहर में पुनः आ रही है। केन्द्रीय योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिये नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में 25 फरवरी से 27 फरवरी तक 6 स्थानों पर शिविर आयोजित किये जायेगे।
तृतीय चरण संकल्प यात्रा एवं शिविर के संबंध में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि वार्डवासियों को केन्द्र सरकार की योजना के संबंध में जानकारी एवं लाभ देने निगम सीमाक्षेत्र में 25 फरवरी से 27 फरवरी तक 6 स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है। पहला शिविर 25 फरवरी को सामुदायिक भवन के पास राजीव नगर में प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक व गौठान के पास लखोली में दोपहर 2ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक आयोजित किये जायेगे। इसी प्रकार 26 फरवरी को पूर्व माध्यमिक शाला मैदान नवागांव में प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक व स्कूल मैदान चिखली में दोपहर 2ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक तथा 27 फरवरी को रमन बाजार पेण्ड्री में प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे व तथा गौठान मैदान मोहारा में दोपहर 2ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक आयोजित किये जायेगे। शिविर में विभिन्न विभागों की भी भागीदारी रहेगी, जिनके द्वारा स्टाल के माध्यम से  विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जावेगी।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शिविर का प्रारंभ 25 फरवरी को सामुदायिक भवन के पास राजीव नगर में प्रातः 8ः00 बजे से प्रारंभ होगा। जिसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा। सभी शिविरों में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी मोर जमीन मोर मकान, प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान मोर आस, अमृत मिशन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभाग के स्टाल लगाये जायेगे, जहॉ योजना का लाभ देने आवेदन भराने के साथ साथ त्वरित लाभ भी दिया जायेगा। उन्होंने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधुओं से शिविर में उपस्थिति की अपील की है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेेवे।

You missed

error: Content is protected !!