IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम रखा गया

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशन में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे समाज क्षेत्र की ऐसी बहनों और बेटियों, जिन्होंने किसी भी खेल में नेशनल अवार्ड जीता हो, उनका सम्मान किया गया तथा महिला मोर्चा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नेशनल विनर रही चेतना देवलिया, सुश्री छोटी मेहरा, अक्षरा नीलेश पवार,रंजीता धुर्वे, जानकी श्याम,शैली पाली तथा भगवातिन धुर्वे का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संतोष पटेल , देवकुमारी चंद्रवंशी ,रुपेश जैन , उमंग पांडेय , मधु तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष रति ठाकुर , विजय लक्ष्मी तिवारी , सुषमा चंद्रवंशी , शकुन जायसवाल, नीतू शर्मा , महिला मोर्चा महामंत्री डॉ भारती गुप्ता ,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, लता बेस,  चेतना सिंह ,  चंद्रलेखा वैष्णव , पूर्णिमा शर्मा, माया मेरावी , मण्डल अध्यक्ष संतोषी जायसवाल , अंजू शर्मा , दशरी ठाकुर , संगीता साहू मण्डल महामंत्री, ममता तिवारी , अनीता धुर्वे , वैध कुमारी चौबे एवं बहुत सारी संख्या मै महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

You missed

error: Content is protected !!