IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*आरोपियों के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के नियत से अवैध कच्ची महुआ शराब का बिक्री हेतु कर रहे थे परिवहन।*

*02 आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं 01 हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल कुल जुमला कीमती 41,800/ रुपये को पुलिस ने किया जप्त।*

कवर्धा। कबीरधाम जिले को अपराध मुक्त रखने जिले के पुलिस कप्तान मोहित गर्ग के द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध गांजा परिवहन एवं बिक्री तथा जुआ, सट्टा जैसे अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों पर जल्द से जल्द उचित वैधानिक कार्यवाही करे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक लव कुमार कवर के कुशल नेतृत्व में कुकदुर पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर आम जनों से मिलकर असामाजिक तत्व के विषय में जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किया जा रहा है, साथ ही मुखबीर से मिलकर क्षेत्र में यदि कोई अपराध घटित हो रहा है, तो उसकी जानकारी समय पर देने कहा गया था।

इसी तारतम्य में दिनांक-02/09/2021 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक लाल रंग के मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति जो संदिग्ध अवस्था में दिख रहे हैं। तथा उनके पास एक प्लास्टिक का मटमैला रंग का बड़ा थैला हैं, जो किसी अवैध वस्तु का परिवहन कर रहे हैं, प्रतीत हो रहा है, मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा उक्त संदेहियों के पता तलाश में टीम रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा परसेलखार से कामठी मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की बारीकी से चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक लाल रंग का मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 09 जे.जी. 2591 में सवार दो व्यक्ति आए जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा रोक कर पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब ना मिलने पर उनके पास रखें थैले को चेक करने पर चार प्लास्टिक के पीले रंग के जरीकेन मिले जिसे गवाहों के समक्ष खोलकर देखने पर उसमें महुआ शराब भरा मिला जिस पर दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी .1 दिनेश कुमार पिता लाला राम निषाद उम्र 33 वर्ष,.2 सतीश कुमार पिता बसंत निषाद उम्र 29 वर्ष दोनों साकिन मोतीपुर थाना पंडरिया के रहने वाले बताए तथा अवैध कच्ची महुआ शराब को अधिक धन प्राप्त करने की नियत से कामठी की ओर ले जाकर बिक्री करने हेतु परिवहन करना बताया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 91/2021 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1,800/ रुपये तथा परिवहन में उपयुक्त लाल रंग का हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक सी.जी. 09 जे.जी. 2591 कीमती 40,000/ रुपये कुल जुमला कीमती 41,800/ रुपये को कब्जे पुलिस लेकर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक लव कुमार कवर के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उपनिरीक्षक चिंताराम देशमुख, प्रधान आरक्षक 298 डोमन बंजारे, आरक्षक 59 दूजराम, आरक्षक 144 दिनेश धुर्वे, सहायक आरक्षक 383 शिवचरण यादव, का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!