IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा की सरकार आते ही किसानो का शोषण शुरू: चोवा साहू

समर्थन मूल्य धान खरीदी के एवज में मांगी जा रही है घूंस

कवर्धा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही एक बार फिर से किसानो का शोषण शुरू हो गया है और उनकी समस्याएं तथा परेशानियां बढऩे लगी है। कांग्रेस के शासनकाल में बीते पांच सालों तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानो की मंशा के अनुरूप निर्वाद्ध गति से की जा रही थी वह अब भाजपा के शासनकाल में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और अफसरशाही भी भेंट चढ़ते दिखाई दे रही है। उक्त बातें कवर्धा कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने जारी बयान में कहीं। उन्होने कहा कि जिले के विकासखण्ड पंडरिया में ग्राम दामापुर के एक किसान से रिश्वत लेते कर्मचारी का विडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। जिससे साफ है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही पुन: कर्मचारी और अधिकारियों ने किसानों का शोषण करना शुरू कर दिए हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा लेती है और चुनाव जीतने के बाद अपनी असली रंग दिखाने लगती है। यही वजह है कि चुनाव के पूर्व किसानो से किया गया एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

श्री साहू ने कहा कि भाजपा अपने वायदे के अनुरूप किसानों से 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य के हिसाब से धान खरीदी नही कर रही है, वर्ष 2017-18 का बोनस देने का वादा पूरा नहीं किया, छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चुनाव से पूर्व किसानों से 2 लाख रुपए तक कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं किया जा रहा है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!