*विवेकानंद जयंती ,राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन*
कवर्धा। शासकीय शहीद नरेंद्र शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली में विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर स्कूल प्रांगण में स्थित स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति में माल्यार्पण किया गया तथा स्वयंसेवक त्रिवेणी के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर सारगर्भित प्रकाश डाला गया स्वामी विवेकानंद तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संदर्भ में अपने उद्बोधन मे महेन्द्र कुमार श्रीवास व्याख्याता ने बताया की रा से यो का सिध्दान्त “मै नही आप” है रा से यो बैच,प्रतिक चिन्ह,अभिवादन,प्रेरणा पुरूष विवेकानंद ,उद्देश्य, चयनात्मक गतिविधी,अनिवार्य गतिविधि और ए प्रमाण पत्र का महत्व , मूल उद्देश्य तथा कर्तव्यनिष्ठ निस्वार्थ सेवा की मूल भावना से प्रेरित होकर किए गए कार्य के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान किया ।
कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार राजपूत ने अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रवेली के स्वयंसेवकों के द्वारा रा से यो राज्य प्रभारी सुश्री डॉ. नीता वाजपेयी,कार्यक्रम समन्वक दुर्ग डॉ. आर पी अग्रवाल,जिला संगठक कबीरधाम डॉ. कामती सिंह परिहार एवं संस्था के प्राचार्य के मार्गदर्शन में स्वच्छता कार्य एवं जागरूकता रैली,वृक्षारोपण कार्य, मतदाता जागरुकता रैली, करोना से बचाव की जागरुकता रैली, बालिका शिक्षा,बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ,बाल विवाह की रोकथाम हेतू जागरूकता रैली, उचित पोषण आहार के संदर्भ मे रैली,हर घर तिरंगा रैली, तथा अन्य समाजिक कुरीतियों,अन्धविश्वास के संबंध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की विस्तृत और उल्लेखनीय कार्य की जानकारी दी।
इस प्रकार कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्राचार्य कुमार सिंह साहू, रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत व्याख्याता, तथा समस्त शिक्षक स्टाफ तथा स्वयं सेवक कु. राधिका , कु.सोनिया यादव, कु.सुमन चंद्रवंशी, स्मृति ,प्रदीप साहू,सूर्य प्रकाश, रोशन, तथा अन्य स्वयं सेवक मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुभाषनी ने किया।

Bureau Chief kawardha