IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

एक्स रिपोर्टर न्यूज। राजनांदगांव

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि निर्माण कार्यों में मनमानी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ शासन से जल्द ही शिकायत की जाएगी। कांग्रेस के शासनकाल में अफसरों ने जमकर मनमानी की है। यही वजह है कि ज्यादातर निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। कई महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्ता दरकिनार कर दी गई। हाल ही में सुरगी सड़क का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिली है कि राशि निकलने के बाद भी सुरगी मार्ग का पेचवर्क नहीं कराया गया। डामरीकरण की नई स्वीकृति को भी अटका कर रखा गया है। सुरगी मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में जिससे राहगिरों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों से जानकारी ली जाएगी। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत की जाएगी।

**********

You missed

error: Content is protected !!