IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

एक्स रिपोर्टर न्यूज। राजनांदगांव

लगातार शिकायत सामने आने के बाद अंतत: स्वास्थ विभाग ने शहर सहित जिलेभर में बिना लाइसेंस संचालित ब्लड कलेक्शन सेंटर और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम छेड़ दी है। अभियान के तहत स्वास्थ विभाग की टीम ने बगैर लाइसेंस संचालित ब्लड कलेक्शन सेंटर में छापामार कार्रवाई की और सेंटर में ताला लगवा दिया। लंबे अर्से बाद स्वास्थ विभाग की सख्ती को देख ब्लड जांच पेशे से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
सीएमएचओ डॉ. एके बंसोड़ के मुताबिक शिकायत के आधार पर चिखली इलाके में संचालित ब्लड कलेक्शन सेंटर में छापामार कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोग लंबे अर्सें से बिना लाइसेंस ब्लड कलेक्शन सेंटर का संचालन कर रहे थे। दो तीन बार चेतावनी देने के बाद भी सेंटर का संचालन बंद नहीं किया गया था। इसलिए सख्ती की गई। सेंटर संचालक को निर्देश दिया गया है कि वे पहले लाइसेंस के लिए अप्लाई करें। लाइसेंस मिलने पर ही वे सेंटर का संचालन कर सकते है। संचालन के दौरान भी आवश्यक नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सीएमएचओ की माने तो यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर सहित जिलेभर में बिना लाइसेंस अवैध रूप से संचालित ब्लड कलेक्शन सेंटर और पैथोलॉजी लैब की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद एक-एककर सेंटरों में दबिश दी जाएगी। जरुरी होने पर संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। इस संबंध में बीएमओ को भी निर्देश दिया जा चुका है।

गांव-गांव में खुल गए है सेंटर
गौरतलब है कि स्वास्थ विभाग के निष्क्रिय रवैये की वजह से पिछले कुछ वर्षों में जिले में ब्लड कलेक्शन सेंटर और पैथोलॉजी लैब की बाढ़ सी आ गई है। हाल ये है कि गांव-गांव में सेंटर खुल गए है। अधिकांश स्थानों पर तो ब्लड कलेक्शन सेंटर का लाइसेंस लेकर गैरकानूनी ढंग से पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है। ऐसे सेंटरों में ब्लड जांच कराना जोखिम भरा है। सीधे कहे तो ऐसे पैथोलॉजी सेंटर मानव स्वास्थ के साथ खुलेआम खिलवाड़ करने में लगे है।

00000000000000000000000

You missed

error: Content is protected !!