कर्णकान्त श्रीवास्तव
एक्स रिपोर्टर न्यूज़ । राजनांदगांव/डोंगरगांव
विधानसभा चुनाव मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विधानसभा प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने लोक लुभावने वादे और कर्ज माफी जैसी मुफ्त की रेवड़ी का लालच देकर लोगों को बरगलाने की मुहिम छेड़ दी है। कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में किए गए अधिकांश घोषणा प्रदेश स्तरीय है इसमें जमीनी स्तर पर एक भी घोषणा शामिल नहीं की गई है। जबकि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर काम करने की खासी जरूरत है। कांग्रेसी विधायक प्रत्याशियों का हाल तो कुछ ऐसा है कि वह अपने पिछले कार्यकाल में भी किए गए कार्यों का बखान ठीक तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही कुछ हाल दिखा डोंगरगांव विधायक और वर्तमान विधायक प्रत्याशी दलेश्वर साहू का। मीडिया से चर्चा के दौरान श्री साहू अपने कार्यकाल में किए गए जमीनी कार्यों का ब्यौरा देने में पूरी तरह नाकाम रहे। उनके कार्यकाल का हाल यह है कि वह अपने निवास पहुंच मार्ग तक का डामरीकरण पिछले 5 वर्षों में नहीं करा पाए। यही हाल डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के कई सड़कों का है। सही मायने में कहा जाए तो डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र अभी भी विकास से कोसों दूर है। इन सब हालातो को देखकर जनता का मूड भी खराब हो चुका है। इसका परिणाम चुनाव में सामने आने की प्रबल संभावना है।
********
कर्णकांत श्रीवास्तव
(B.J.M.C.)
*सीनियर जर्नलिस्ट, फाउंडर एंड चीफ एडिटर- सेंट्रल रिपोर्टर समाचार पत्र एवं एक्स रिपोर्टर न्यूज वेबसाइट, ब्यूरो चीफ- दैनिक सत्यदूत संदेश, सिटी चीफ- दैनिक अग्रदूत समाचार पत्र, मीडिया प्रभारी- जिला पत्रकार महासंघ, राजनांदगांव एवं विशेष सदस्य- प्रेस क्लब राजनांदगांव।*
मो. 9752886730


