रेंगाखार भाजपा मंडल के महामंत्री एवं बोड़ला जनपद सदस्य ग्राम जामुनपानी के ठाकुर राम मेरावी कांग्रेस में शामिल
कवर्धा । कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला जनपद के सदस्य एवं रेंगाखार भाजपा मंडल के महामंत्री, ग्राम जामुनपानी के ठाकुर राम मेरावी कांग्रेस सरकार एवं अकबर भाई के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो गये।
सुनील गुप्ता,रघुनाथ साहू भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हो गए शामिल
केबिनेट मंत्री अकबर भाई के कार्यों से प्रभावित होकर आज ग्राम पोंडी शिवानी हाटल के मालिक सुनील ( बंटी ) गुप्ता एवं ग्राम सुखाताल के रघुनाथ साहू भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।


