प्रदेश के किसान फिर होंगे खुशहाल, मुख्यमंत्री ने की किसानों के कर्ज माफी की घोषणा जिले के किसानों में हर्ष का महौल, अकबर भाई का किया धन्यवाद
कवर्धा। मुख्यंमत्री भुपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बडी घोषणा कि छत्तीसगढ में पुर्व कि भांति इस बार भी किसानों का ़ऋण माफ करने की बात कहीं। मुख्यमंत्री पहले भी यह स्पष्ट घोषणा कर दिए थे कि किसानों को मजबूत करने एवं उसकी आर्थिक दशा को सुधारने प्रदेश की कांग्रेस की सरकार वचनबध्द है। इसी कडी में 15 क्विंटल प्रति एकड के स्थान पर 20 क्विंटल धान खरीद रहे है। आज मुख्यमंत्री के शक्ति की सभा के बाद छत्तीसगढ के किसानों में खुशी की लहर दौड गई है। सभा के बाद छत्तीसगढ के साथ साथ कबीरधाम जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं घोषणा प्रत्र समिति के अध्यक्ष अकबर भाई को इस किसान हितैषी एवं जनकल्यणकारी घोषणा के लिए स्वागत एवं धन्यवाद दे रहे हैं।


