IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

असम के सीएम हिमंत बिश्वा शर्मा ने कवर्धा में सभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा को विजयी बनाने की अपील

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ जहां सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्ता पाने के लिए पूरा जोर दे रही है। कई नेता और मंत्री भी छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच असम के सीएम हिमन्त बिश्वा शर्मा आज कवर्धा दौरे पर हैं।

कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी विजय शर्मा की मौजूदगी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हिमन्त बिश्वा शर्मा ने कहा की एक अकबर आता है तो वो बाद में 100 अकबर को बुलाता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके अकबर को बाहर करो। सीएम ने आगे कहा कि ये देश हिंदू का देश था, है और रहेगा। कांग्रेस सेकुलरिज्म की बात करती है और हिंदुओ को मरती है। सेकुलरिज्म का मतलब मंदिर को तोड़ कर मस्जिद बनवाना नही है। सेकुलरिज्म का मतलब लव जेहाद नही है। दिसंबर में हम कानून बनाने जा रहे हैं, चाहे हिंदू हो या मुसलमान कोई भी दो शादी नहीं कर पायेगा।

असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं यहां आकर छत्तीसगढ़ी भाषा सीखा, ये बहुत प्यारी भाषा है. लेकिन यहां एक ही नाम सुनाई पड़ रहा है अकबर, अकबर, अकबर. यूपी में भी पहले बाबर-बाबर नाम आता था, मोदी जी आये, बाबर को खल्लास किया श्री राम मंदिर बनाया। अकबर को जल्दी साफ करिए नहीं तो देश बर्बाद हो जाएगा. एक अकबर आते हैं तो 100 अकबर बुला लाते हैं, इसलिए जितना जल्दी हो सकता हैं उन्हें विदा कीजिए, नहीं तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी।

पंडरिया प्रत्याशी भावना बोहरा ने कहा कि जितना 5 साल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सहा है, अब उसे खत्म करने का समय आ चुका है. 7 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाना हैं और कवर्धा, पंडरिया सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है।

कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी पीठ का दर्द ठीक नहीं हुआ, जो उस दिन मुझे मारा गया था. कवर्धा को मिला आंसू गैस, डंडे, सैकड़ों एफआईआर, मारपीट, विवाद, सिर्फ यहीं मिला। पैसे के दम पर वो राजनीति करते हैं, हम पसीने के दम पर राजनीति करते हैं. उनके बंगले में जाकर पांव पड़ों तो काम होता हैं, उसके बाद उन्हें कांग्रेस का गमछा पहना देते हैं। दबाव की राजनीति करते हैं, हम मया सेवा की राजनीति करते हैं।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!