IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अब नगर पंचायत इंदौरी का होगा समुचित विकास – वन, परिवहन एवं आवास मंत्री श्री मोहम्मद अकबर

वन,परिवहन एवं आवास मंत्री मोहम्मद अकबर एवं विधायक ममता चन्द्राकर ने इंदौरी नगर पंचायत कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में सातवां नगर पंचायत के रूप में इदौरी नगर पंचायत कार्यालय का विविधित शुभारंभ किया। शुभांरभ अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, वरिष्ठ समाज सेवी लाल जी चन्द्रवंशी, होरी राम साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, इंदौरी नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। नगर पंचायत कार्यालय शुभारंभ से पहले कैबिनेट मंत्री अकबर एवं पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ महतारी की तैल्य चित्र का विविध पूजा-अर्चना की। छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार के स्तुति के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने इंदौरी नगर पंचायत कार्यालय का शुभारंभ के साथ सभी नगर पंचायत वासियों एवं गणमान्य नागरिकों को बधाई एवं शुभकानांए दी। उन्होने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास कर रहा है। हमारी सरकार ने गढबो नवा छत्तीसग़ढ़ की परिकल्पा के साथ पूरे प्रदेश को समग्र विकास करते हुए प्रशासनिक रूप से जिला, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और तहसील का गठन कर राज्य की जनता को शासन-प्रशासन के पास लाने का काम किया है। क्षेत्र विकास के साथ सरकार, शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और भरोसा बढ़ा है। उन्होने कहा कि इन्दौरी नगर पंचायत के रूप में आज जिले का सातवां नगर पंचायत के रूप में कार्यालय का विविधित शुभांरभ हो रहा है। अब नगर पंचायत इंदौरी का भी समुचित विकास होगा। नगर पंचायत के रूप में इसका पूरा विकास किया जाएगा। उन्होने कहा कि नगर पंचायत इंदौरी को बनाने में विधायक ममता चन्द्राकर ने बहुत मेहनत की है। जनआकांक्षाओं के ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने नगर पंचायत गठन करने की सहमति देकर जनता का भरोसा जिता है।

कैबनेट मंत्री अकबर ने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके नेतृत्व में हमने अधिकाशत सभी वायदे को पूरा किया है। उन्होने कहा कि 17 दिसम्बर 2018 को राज्य की बागडोर संभालने के दो घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली ही कैबिनेट बैठक में राज्य के किसानों को 9270 करोड रूपए कर्जा माफ और 25 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से धार खरीदी का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने वायदा से ज्यादा काम कर के दिखाया है। इस बार छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार प्रति एकड 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल और 28 सौ रूपए प्रति क्विंटल के दर से धान का समर्थन मूल्य किसानों को देगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनके धान का वाजिब दाम दिया जाएगा। सभी परिवारों को भरपेट भोजन का अधिकार सर्वभौम पीडीएस योजना से मिल रही है।

पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर ने इंदौरी नगर पंचायत क गठन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री  बघेल और कैबिनेट मंत्री अकबर भाई जी का हमेशा साथ मिला है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र विकास और जनभावनाओं के लिए को पूरा करते हुए हमारी भी मांगों को पूरा करते आए है। पंडरिया नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठन का वादा भी पूरा होगा। कुकदूर में प्रशानिक कसावट और जनता के कामों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए नवीन तहसील का गठन किया है। कुडा और कुकदूर में महाविद्यालय की सुविधा दी गई है। क्षेत्र में पुल-पुलिया सड़क निर्माण, सिचाई के क्षेत्र में कई बड़े काम हुए है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में पंडरिया क्षेत्र का और बेहतर विकास होगा।

*जिले का सातवां नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आया नगर पंचायत इंदौरी*

कबीरधाम जिले में बीते पौने पांच वर्षों में प्रशासनिक सहित अधोसंचना, शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए है। ग्राम इंदौरी को नगर पंचायत को दर्जा मिल गया हैं। राज्य शासन द्वारा वहां विविधित कार्यालय भी खोले गए है। यह इस जिले का सातवां नगरीय निकाय होगा। जिले में एक नगर पालिका कवर्धा परिषद है। शेष सभी नगर पंचायत है। पंडरिया नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाई जाएगी। इसकी प्रकार जिले में प्रशासनिक विस्तार देते हुए कुकदूर, कुंडा और तरेगांव जंगल को तहसील दर्जा लिया गया है। जिले में दो महाविद्यालय खोले गए गए है। मेडिकल कॉलेज के लिए शासन- प्रशासन स्तर काम शुरू हो गए है। जमीन आंबटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए लगभग 41 एकड़ भूमि आंबटित हो गई है। कैबिनेट मंत्री अकबर ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय के कबीरधाम जिले का स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, सिंचाई सहित पुल-पुलिया के निर्माण के साथ आम जनता के आर्थिक विकास को और मजबूती के साथ काम किया जाएगा।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!