भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे कांग्रेस से
कांग्रेस का तिरंगा गमछा पहनकर लोग हो रहे उत्साहित
कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की समस्या के समाधान के साथ ही उन्हें नई-नई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे सभी क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है।
सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम दैहानदीह के 26 नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस में प्रवेश के लिए लिखित आवेदन देकर पार्टी की सदस्यता ली। इनके नाम इस प्रकार है:- रामकुमार, श्रीराम यादव, कुलेश्वर, टेकराम, सुखचैन, जगरू, अंजोर सिंह, चन्द्रहास, ईश्वरी, महेन्द्र, अनुज, रामअवतार, अजय, राम, दादु, राजू, मनोज, शत्रोहन, काशीराम, लोकू, ईतवारी, गौतम, नैनसिंह, जगमोहन, दिलीप, बलीराम।
बोड़ला विकासखंड के ग्राम तारो के 08 नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस में प्रवेश के लिए लिखित आवेदन देकर पार्टी की सदस्यता ली। इनके नाम इस प्रकार है:- रामरूप झारिया, जीवन साहू, मन्नू साहू, कृष्णा झारिया, रामअवतार झारिया, गुहाराम मेरावी, सुनील पाली, सुरज ठाकुर।


