IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*देश की महिलाओं को सम्मान के साथ अधिकार देने हेतु ऐतिहासिक कदम है नारी शक्ति वंदन अधिनियम*
*महिला मोर्चा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना*
कवर्धा। नई संसद में आहूत विशेष सत्र में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए नारीशक्ति वंदन अधिनियम का कवर्धा जिला भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम कहा है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने 33% महिला आरक्षण के लिए प्रस्तुत किए गए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” पर केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दिया।
सतविंदर पाहुजा ने कहा कि 19 सितंबर का यह दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। नए संसद भवन में प्रवेश के साथ ही भारत की महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में यह बिल निर्णायक साबित होगा।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सविता ठाकुर ने इस विधेयक के फायदे गिनाते हुए कहा कि यह बिल देश की आधी आबादी को कानून बनाने में भागीदार बनायेगी। उन्हे राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी एवं अधिकार आधारित राजनीतिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा जब से सत्ता में आई है नारीशक्ति के समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते आई है। NDA-2 कार्यकाल में सर्वाधिक महिला सांसद निर्वाचित होकर सदन में आईं। 2021 में रिकॉर्ड 11 महिलाओं को केबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा देकर इतिहास रचा गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार में हम गर्व से कह सकते है कि महामहिम राष्ट्रपति से लेकर अब राज्य और संसद की 33% सीटें मातृशक्तियों के गूंज से सुशोभित होगी।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भारती गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के अमृतकाल में जब भारत विकसित राष्ट्र बन, दुनिया का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है ऐसे समय में भारत की आधी आबादी, भारत की बेटियों को 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्व का आधिकार हेतु बिल लाना केवल मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच में ही संभव है। उन्होंने एक तरफ विकसित देशों को जहां महिलाओं को मताधिकार देने मात्र के लिए सकड़ों साल लग गए वही भारत में आजादी के महज 75वें वर्ष में 33% आरक्षण का अधिकार ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा मोदी सरकार के इस बिल की जितनी तारीफ की जाय कम है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!