IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा IUCAW राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व मे जिले मे चलाये जा रहे अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ एवं असामाजिक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.09.2023 के 19/10 को थाना प्रभारी थाना गैंदाटोला निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव द्वारा विशेष मुहिम छेड़ कर मुखबिर सूचना के आधार पर स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर दबिश देकर क़मशः 1- प्रतीक कुमार ठाकुर के पास से 6000/- रूपये एवं फड से 27000/- रूपये, 2- राहुल गुप्ता पास से 5000/- रूपये एवं फड से 26000/- रूपये, 3- सौरभ सिंह पास से 7000/- रूपये एवं फड से 25000/- रूपये, 4- अमिताभ जैन पास से 15000/- रूपये एवं फड से 40000/- रूपये, 5- कुबेर वैष्णव पास से 8000/- रूपये एवं फड से 20000/- रूपये, 6- प्रमोद अग्रवाल पास से 9000/- रूपये एवं फड से 25000/- रूपये, 7- नरेश सोनकर पास से 7000/- रूपये एवं फड से 25000/- रूपये, 8- सौरभ सिंह पास से 6000/- रूपये एवं फड से 21500/- रूपये, 9- मुकेश कुमार पास से 5000/- रूपये एवं फड से 26000/- रूपये, 10- राजु खान पास से 8000/- रूपये एवं फड से 24000/- रूपये, 11- योगेश कुमार जैन पास से 5000/- रूपये एवं फड से 26000/- रूपये, 12- जागेश्वर कुमार साहू पास से 5600/- रूपये एवं फड से 28400/- रूपये, सभी आरोपियो के पास से कुल 86600/- रूपये एवं फड से 313900/- रूपया जुमला 40,0500/- रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश, 13 नग टच स्कीन, 01 नग कीपेड मोबाईल कीमती 60000 रूपये तथा घटना स्थल के आस पास 06 नग चार पहिया वाहन क्रमांक CG-28-8633, CG-08-AL-6753, CG-08-AX-0191, CG-08-AC-4281, CG-08-Z-6600 एवं CG-08-AA-1418 कीमती 29,00000 रूपये (उनतीस लाख), जुमला कीमती 33,60,500 रूपये (तैतीस लाख साठ हजार पांच सौ रूपये) तथा दरी को समक्ष गवाहो के जप्त किया गया आरोपी गणों के विरुद्ध धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2002 की धारा 4 एवं 5 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला दर्ज किया गया आरोपीगणो को माननीय न्यायालय राजनांदगांव मे पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही मे थाना गैंदाटोला के निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, सउनि0 एस0एल0 कंवर प्र0आर0 577 लेवन कुमार ठाकुर आर0 735 दुर्योधन कोलियारे, 1520 हिरम चंद्रवंशी, 1545 श्रवण पैकरा 1293 कमलेश कुमार सहारे, 1611 हिरेन्द्र देशमुख एवं थाना स्टाप की अहम भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!