IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्री मोहम्मद अकबर से मिले पी.सी.सी. के नव-नियुक्त सचिव जगमोहन साहू

कवर्धा। प्रदेश कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त सचिव, जगमोहन साहू ने सौंजन्य भेट कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर जगमोहन साहू की नियुक्ति पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। जगमोहन साहू की नियुक्ति मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर की गई है। अपनी नियुक्ति के लिए जगमोहन साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मंत्री मोहम्मद अकबर तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त किया।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रदेश सचिव जगमोहन साहू को मार्गदर्शन देते हुए उनसे कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहकर कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने कहा। इस अवसर पर नीलकंठ चन्द्रवंशी, शिवराम साहू, सरपंच विनोद वर्मा, आत्माराम खुसरों उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!