IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थी राघवेन्द्र शुक्ला पिता स्व रमेशचन्द्र जी शुक्ला उम्र 44 साल निवासी कामठी लाईन राजनांदगाॅव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह व्हाईट लेवल एटीएम हिटाची पेमेंट सर्विस कंपनी में कमीशन एजेंट का काम करता है। कि दिनांक 21/07/2023 को 11ः00 बजे बंधन बैंक से विभिन्न एटीएम में पैसा डालने के लिए 11,40,000 रूपये अपने खाता से निकालकर उसे बैग में रखकर कार के माध्यम से खाना खाने राजदूत बार गया था। दोपहर 02ः00 बजे खाना खाकर जब वापस आया तो वह देखा कि उसके कार के काॅच को तोडकर अज्ञात चोर के द्वारा कार में रखे पैसे से भरे बैग को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रं 540/23 धारा 379 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के दिनांक 28.07.2023 को आरोपी जीवा रतीनम पिता डेविड बाबु उम्र 31 साल निवासी मकान न0 44 राज मंगलम फस्ट स्ट्रीट विलीबाकम थाना राज मंगलम जिला चेन्नई से 1.40.000 रूपये जप्त कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया था, जो आज दिनांक 29.07.2023 को आरोपी से पुनः पूछताछ करने पर आरोपी के किराये के मकान दुर्ग से आरोपी के कब्जे से 4.30.000 रूपये बरामद किया गया।

Crime reporter@राजनांदगांव: फर्जी आधार कार्ड के सहारे लॉज में रुके थे बदमाश, CCTV फुटेज ने बताया चेन्नई का ठिकाना, कार का कॉच तोडकर 11.40 लाख रूपये चोरी करने वाला आरोपी निकला अंर्तराज्यीय चोर गिरोह का शातिर…

प्रकरण में आरोपी से कुल 5.70.000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को पुनः न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो आरोपी का जेल वारंट प्राप्त कर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू , उप निरी0 अजीत सिंह राजपूत, सहा उप निरी0 अनिल यादव, सहा0 उप निरी0 शत्रुहन टण्डन, प्र0आर0 जी0सीरिल, संदीप चैहान, आरक्षक अविनाश झा,प्रख्यात जैन, रामखिलावन सिन्हा, कुश बघेल एंव सायबर सेल राजनांदगाॅव के सउनि0 संतोष सिंह, प्र0आर0 बसंत राव, आर0 आदित्य सिंह, विभाष सिंह राजपूत, हेमंत साहू, मनोज खुटें व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!