IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने संगठन कार्यों को गति देने शुरू किया मंडल बैठकों का क्रम*

कवर्धा। भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित होते ही अशोक साहू ने संगठन कार्यों की गति देने के उद्देश्य से विभिन्न बैठकों का दौर प्रारंभ किया है. जिसमें भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई मंडल की बैठकें भी प्रारंभ हो गई हैं.अध्यक्ष श्री साहू ने इसकी शुरुआत एक ही दिन में सहसपुर लोहारा और कवर्धा शहर मंडल की बैठकों से की. इस बैठकों में शामिल कार्यकर्ताओं से परिचय के उपरांत श्री साहू ने कवर्धा जिले की वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर कार्यकर्ताओं से लंबी बात की. उनके सुझाव प्राप्त किए और आगामी चुनाव में जीतने के टिप्स भी दिए।

सहसपुर लोहारा मंडल की बैठक संगठन गीत से प्रारंभ हुई और कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति के पश्चात पहली बार लोहारा आए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जिला महामंत्री संतोष पटेल ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को कमर कस कार्य करने के लिए प्रेरित किया. सहसपुर लोहारा मंडल के संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा के कहा कि हम सबने मिलकर अब तक संगठन की मजबूती के लिए जिस कार्ययोजना के आधार पर कार्य किया है अब उसे जमीन पे ले जाने का समय आ गया है . क्योंकि सभी कार्यों का सफल परिणाम चुनावी जीत से ही आंका जायेगा, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर जीत के लिए अभी से काम में लग जाएं।

इसी तरह कवर्धा शहर मंडल की बैठक में भी जिलाध्यक्ष अशोक साहू की मुख्य उपस्थिति में पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आव्हान करते हुए कहा कि कवर्धा विधानसभा चुनाव की दृष्टि से कवर्धा शहर की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने बूथ निर्माण और बूथ कार्यों की समीक्षा करते हुए और कसावट लाने के लिए सुझाव भी दिए।

संगठन की इन महत्वपूर्ण बैठकों में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, देवकुमारी चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी , मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, योगेश साहू, पीयूष टाटिया, रिंकेश वैष्णव, सतविंदर पाहुजा,सविता ठाकुर,मनोज गुप्ता, रूपेश जैन, गणेश तिवारी,अग्घन साहू, श्रीकांत उपाध्याय, तारा मरकाम,होरी तिवारी, मेहतर साहू, ईश्वरी साहू, अशोक पटेल, रामचरण साहू, आनंद मिश्रा, उमंग पांडे, अनिल साहू, मनहरन कौशिक, कल्याण ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, चीकू सिन्हा , खिलेश जंघेल, कुलेश्वर मानिकपुरी, घनश्याम जंघेल, मनीराम छेदावी, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!