IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कांग्रेस प्रवेश करने दिया आवेदन, मंत्री ने सहमति देकर कराया पार्टी में प्रवेश
तिरंगा गमछा पहनाकर किया स्वागत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम राम्हेपुरकला के दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है। मजदूर, किसान, नौकरी पेशा, छोटे व्यवसायियों सभी को अलग-अलग योजनाओं के जरिए राहत पहुंचाई जा रही है। युवाओं, गृहणियों को राज्य सरकार की नीतियों से फायदा पहुंच रहा है। इससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है।
इन दोनों ग्रामों के नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया। इन लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता प्रदान करने अपनी सहमति प्रदान की।

कांग्रेस में प्रवेश करने वालों के नाम इस प्रकार है:- गिरजा साहू (सरपंच), जगदीश साहू (सरपंच प्रतिनिधि) सुखू साहू, संजय साहू, छबी साहू, श्रवण साहू, भक्तू साहू, तीजराम साहू, आरती पारिले, जोतराम पाल, दिलीप सतनामी, गौकरण, सरोज परिहार, तेजराम साहू, शंकर साहू, होमित साहू, मन्नु साहू, हेमत साहू, मानक साहू, बिसनाथ साहू, जोतराम पाली, ललित, सुखना। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, सेक्टर प्रभारी रामसहोदर (बबलू गुप्ता), सेक्टर प्रभारी सुधीर दुबे एवं कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीलाल साहू उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!