IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पौधे रोपण के साथ पौधे का संरक्षण भी जरूरी-वन मंत्री मोहम्मद अकबर

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात के दौरान पौधरोपण कर पौधा वितरण किया

कवर्धा। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम घानीखुंटा, बोदा-47, उसरवाही, लोहारीडीह, कोयलारझोरी, नेवासपुर, भेलवाटोला, सरईपतेरा और खम्हरिया में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात के बाद उन्हें पौधा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में पौध रोपण भी किया। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के सदस्य भगवान सिंह पटेल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल सहित सबंधित ग्राम पंचायत के पंच-सरपंचगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हमे अधिक से अधिक पौधे का रोपण करना चाहिए। पेड़ से हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है इसके साथ ही वातावरण संतुलित होता है। पेड़ वर्षा को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है, इसका संरक्षण भी जरूरी है। हमें जिम्मेदारियों के साथ इसका संरक्षण करना चाहिए। जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने पौधे लगाएं है और उनका फल हमे आज मिल रहा है। इसी प्रकार हम पौधे लगाएंगे और इसका फल हमारे आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। उन्होंन सभी जनप्रतिनिधियों, समाजिक संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों से पौधारोपण करने व उसका संरक्षण करने की अपील की।

केबिनेट मंत्री अकबर ने वृक्षारोपण के दौरान सागौन, बांस, आवला, खम्हार, अर्जुन, करंज, जामुन, सिरस, शीशम, खैर, महुआ, सतावर, आम, बहेरा, काला सिरस, नीम, इमली, कलिहारी, कटहल, हर्रा, बेल, साल, बीजा, पीपल, साजा, नीलगिरी, हल्दू, रजनीगंधा, अमरूद, सल्फी, बरगद, कुसुम, मुण्डी, सर्पगंधा, गुलमोहर, नारियल, काजू, कचनार, बिही, मुनगा सहित अन्य प्रजाति के वृक्षों के पौधे और मेडिसनल प्लांट और हर्बल पौधे निःशुल्क वितरण किया।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!