IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कांग्रेस को मजबूत करने बूथ चलो अभियान को लेकर ग्रामीण इलाके में पहुँचे पूर्व महिला शहर अध्यक्ष वर्षारानी

कवर्धा। कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने पूर्व शहर महिला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद वर्षारानी ठाकुर ग्रामीण छेत्र में मिले प्रभार वाले गांव में पहुँचे। जहाँ बैठक लेकर शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बूथ कमेटी को और मजबूत किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, एवं छत्तीसगढ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा मंत्री मोहम्मद अकबर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी के निर्देशानुसार “बूथ चलो अभियान” कार्यक्रम में कवर्धा विधानसभा के ग्राम घुघरी कला में बतौर प्रभारी के रूप में पूर्व शहर महिला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद वर्षारानी आनंद ठाकुर गांव में बूथ चलो अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की एवं बैठक रखा गया जिसमे ग्राम घुघरी कला में पहुंचकर बूथ अध्यक्षों के साथ बूथ समिति गठित कर उन्हें सौपा गया। जिसमे बूथ में राम अवतार पटेल को अध्यक्ष व को बूथ अध्यक्ष बनाया गया व बाकी की 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसमे सम्मानित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ गण उपस्थित रहे, साथ ही बूथ को मजबूत करने कहा गया साथ ही शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने निर्देश दिए गए।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!