IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षीरपानी कालोनी मैदान पर होगा योगाभ्यास

कलेक्टर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक नागरिकों को योगाभ्यास स्थल क्षीरपानी मैदान पर आने की अपील की

कवर्धा। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग के मंशानुरूप कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर कवर्धा में अंतराष्ट्रीय योग अभ्यास का आयोजन स्थानीय क्षीर पानी मैदान पर प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। इस बार अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर निर्धारित है। कलेक्टर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के नोडल जिला पंचायत सीईओ को बनाया हैं। को सभी आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होने जिला, विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय,जनपद पंचायत स्तर पर योग दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योगाभ्यास स्थल क्षीरपानी मैदान पर अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील की हैं। अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने जिला पंचायत, संयुक्त कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण, सहित 14 विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी है।

You missed

error: Content is protected !!