IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*लेफ्टिनेंट चिन्मय ठाकुर पहुंचे कवर्धा कबीरधाम पुलिस के अधिकारी एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों/ भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत।*

कवर्धा। कबीरधाम जिलेवासियों के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है, की भारतीय सेना को 331 जांबाज अफसर मिले है। इस 331 सैन्य अफसरों में कबीरधाम जिला के चिन्मय ठाकुर भी लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुए हैं।
भारतीय सैन्य आकदमी आई.एम.ए. की पासिंग आउट परेड (पी.ओ.पी.) के बाद 373 जेन्टलमैन कैडेट्स 10 जून को सेना में अधिकारी बने है। इसमें से 42 जेन्टलमैन कैडेट्स 7 मित्र राष्ट्रों के हैं। जहां भारतीय सेना को 331 जांबाज अफसर मिले हैं। जिसमें से एक जेन्टलमैन कैडेट्स कबीरधाम के हैं। जो अफसर के तौर पर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बने हैं। जो पूरे कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किए हैं। आज दिनांक-17.06.2023 को शाम कवर्धा पहुंचे हैं। जिन्हें कबीरधाम पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों व भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भोरमदेव शक्कर कारखाना के सामने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य बाजे गाजे से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, चौकी पौड़ी पुलिस टीम, भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी/कर्मचारी गण एवं अधिक संख्या में क्षेत्र के सम्माननीय आम जन उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!