IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रामधुनीः कलयुग के पापों का नाश करती है रामकथा

भगवान राम के नाम लेने से कट जाते है पाप

महामाया मंदिर प्रांगण में भगवान राम के फोटो की परिक्रमा कर की राम नाम की महिमा पाठ

फोटोः 01 मां महामाया मंदिर प्रांगण में परिक्रमा कर सेवा गीत गाते मंडली के सदस्य

बेमेतरा: 29 अगस्त :- रामधुनी शुरू होते ही गांव गांव में भगवान राम के महिमा की गूंज सुनाई देने लगी है। समीपस्थ ग्राम कुरूद स्थित मां महामाया मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय अखंड रामधुनी का आयोजन किया गया। रविवार को कार्यक्रम का समापन हुआ। स्थानीय सेवा मंडली के सदस्यों ने भगवान राम के महिमा का बखान किया। शनिवार रात भगवान राम की सेवा होती रही। जिसमें युवा, बुजुर्ग बच्चे ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान मंदिर प्रांगण रामनाम के नाम से गूंजता रहा। भक्त संगीतमय भजनों में झूमते रहे। समिति के सदस्य शिक्षक ललित साहू ने बताया कि समिति द्वारा हर साल गांव की सुख शांती समृद्धि व बारिश की कामना को लेकर रामधुनी का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रामीण भी भगवान राम की महिमा पाठ में बड़ी संख्या में सम्मिलित होते है। स्थानीय समिति के द्वारा भगवान राम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि जीवन में राम नाम ही सार है। मनुष्य को जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व मोक्ष के लिए केवल राम नाम ही एक सहारा है। जिससे मानव जीवन का उद्धार हो सकता है। राम नाम जाप से रोम रोम पवित्र हो जाता है। राम नाम के सुमिरन से सारे पाप कट जाते है। श्रीराम कथा मनुष्य के दुःखो का नाश करती है। वह मनुष्य के मोक्ष का रास्ता खोलती है। जिससे उसे मुक्ति मिलती है।

भगवान राम की परिक्रमा कर दी सेवा की गीत प्रस्तुती

नवजागरण सेवा समिति के द्वारा मां महामाया मंदिर प्रांगण में भगवान राम के फोटो की परिक्रमा कर ढोलक मंजीरा की धुन में सेवा गीत की बेहतर प्रस्तुती दी गई। रामधुनी के बाद हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंदिर प्रांगण में पूरे दिन भगवान रामनाम की अविरल धारा गूंजता रहा। जिससे चलते दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान नत्थूराम साहू, ओमप्रकाश यादव, ललित साहू, बलराम साहू,राकेश साहू, बंशीराम साहू, परसादी साहू, तोरण साहू, तरूण साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!