IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 7 जून। निगम स्वामित्व की मोती तालाब के पास भूतल एवं प्रथम तल में कुल 13 दुकानें एवं प्रथम तल में रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है।  निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर निगम की राजस्व आय में वृद्धि करने उक्त दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया की गयी, निर्देशानुसार टाउन हाल में आज कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके की उपस्थिति में खुली नीलामी की गयी। नीलामी में 4 दुकानो एवं 2 रेस्टोरेंट की नीलामी से 88 लाख 23 हजार 7 सौ 86 रूपये की निगम को आय हुई।
नीलामी के संबंध में राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर ने बताया कि नगर निगम द्वारा निगम स्वामित्व की मोती तालाब के पास भूतल एवं प्रथम तल में कुल 13 दुकानें एवं प्रथम तल में रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया, जिसकी नीलामी हेतु प्रक्रिया की गयी। प्रक्रिया के तहत 17 मई से 1 जून तक 500 रूपये आवेदन शुक्ल जमा कर आवेदन फार्म दिया गया। आवेदन पत्र के साथ निर्धारित आमानती राशि प्रति दुकान बैक ड्राप्ट लेकर आवेदन जमा किया गया। नीलामी में 4 दुकानों एवं 2 रेस्टोरेंट के लिये खुली बोली प्राप्त हुई, जिसमें नया बस स्टैण्ड मोती तालाब दुकान क्रं. जी-1 के लिये उच्चतम बोली बलविंदर कौर की 21 लाख 72 हजार रूपये प्राप्त हुई। इसी प्रकार दुकान क्रं. जी-7 के लिये श्री अमित शर्मा की 19 लाख 5 हजार रूपये बोली प्राप्त हुई। साथ ही प्रतिक्षा बस स्टैण्ड की दुकान क्रं. जी-10 के लिये श्री दिनेश पतौटी की 3 लाख 71 हजार रूपये व दुकान क्रं. जी-12 के लिये श्री संतोष नेताम की 3 लाख 75 हजार रूपये तथा दुकान क्रं. आर-1 (रेस्टोरेंट) के लिये श्री रसीद अहमद खान की 19 लाख 99 हजार 7 सौ 86 रूपये और दुकान क्रं. आर-2 (रेस्टोरेंट)  के लिये श्रीमती पायल अग्रवाल की 20 लाख 1 हजार रूपये उच्चतम बोली प्राप्त हुई, इस प्रकार 4 दुकानों व 2 रेस्टोरेंट की नीलामी से 88 लाख 23 हजार 7 सौ 86 रूपये की आय निगम को हुई। शेष दुकानों की नीलामी भी अतिशीघ्र की जावेगी। नीलामी अवसर पर राजस्व अमला व बोलीकर्ता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!