IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 03 जून 2023। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय सर्वेश्वरदास स्कूल  मैदान में घास लगाया जा रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर स्कूल मैदान में घास लग जाने पर वहां हरीतिमा से शोभा बढ़ेगी। खेल मैदान में पहले की तरह ही रावण दहन एवं अन्य खेलों का आयोजन होगा। वहीं दीपावली के समय लगने वाली पटाखे की दुकानें भी लगेंगी। छोटे बच्चों को अब खेलते समय मुरूम से चोट नहीं लगेगी। परिसर में हरियाली होने से स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के लिए शांत एवं अच्छा माहौल मिलेगा। बच्चों को धूल भरे वातावरण से मुक्ति मिलेगी और शहरवासियों को घास से सुसज्जित एक बेहतरीन खेल मैदान मिलेगा। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर यहां कार्य प्रारंभ हो गया है और शीघ्र ही इस मैदान का कायाकल्प हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति श्री डोमन सिंह ने जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ से म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में घास कार्य के लिए 31 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर ने इस कार्य के लिए उद्यानिकी विभाग को कार्य एजेंसी बनाया है। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को यह कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!