IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 27.05.2023 को प्रार्थी प्रभुदयाल सिन्हा पिता स्व सोनसाय सिन्हा उम्र 68 वर्ष साकिन जय स्तंभ चैक कलार पारा राजनांदगांव का थान हाजिर आ कर रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 22.05.2023 को घर में ताला बंद कर सह परिवार जगन्नाथपुरी यात्रा में गये थे कि पडोस के व्यक्ति द्वारा हमारे घर का ताला टुटने की सूचना दिया और बताया कि दिनांक 24.05.2023 के 00 बजे से 25.05.2023 के दरम्यान रात्रि कोई अज्ञात चोर घर घुस कर घटना को अंजाम दिया है तब हम लोग जगन्नाथ पुरी यात्रा से घर आ कर देखे तो मेन गेट ,भुतल के कमरे व प्रथम तल के दो कमरे का ताला टुटा था प्रथम तल के एक लोहे के आलमारी के लाकर के अंदर रखे सोने का मंगल सूत्र गुलबंद वजनी लाकेट हार बेसलेट ,चैन,लेडिस जेंडस अंगुठी ,बाली ,टाप्स ,झुमका लटकन कुल सोने का वजनी 45 तोला किमती 26 लाख रूपये तथा चांदी के जेवरात व बिस्कीट वजनी 03 किलो किमती 1,95,000 रूपये जुमला किमती 27,95,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाना बताये कि रिर्पोट पर अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अभिषेक मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी के पता साजी हेतु घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर तकनिकी सहयोग व मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजेन्द्र राजपूत पिता स्व. भगत सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष साकिन ब्राम्हणपारा वार्ड नं. 38 थाना बसंतपुर जिला राजनंादगंाव को हिरासत में ले कर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा पहले चोरी नही किया हुआ बोलकर गुमराह किया गया फिर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया परन्तु चोरी किए हुए मशरूका को बाम्हण पारा स्थित नाला में एक झोले में छुपाकर रखना बताया आरोपी के कहे अनुसार नाला में ढुढवाये जाने पर नाला के अंदर से खाली झोला डूबा हुआ पाया गया लेकिन झोला के अंदर खाली जेवरात के डब्बे थे कोई भी सोने चाॅदी के जेवरात नही थे जिस पर आरोपी द्वारा पुनः गुमराह करते हुए बोला गया कि जेवरात नाला में बह गया होगा उसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा गठित टीम बहुत ही सूझ बुझ से आरोपी से पूछताछ के दौरान उसी के बातो में उसे फसाकर आरोपी से किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया एवं मशरूका कहा छुपाया गया हैं उससे उगलवाया गया आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम में बताया गया कि पहले उसने घर का रैकी किया रैकी करने के बाद 24,25/05/23 के दरम्यिानी रात्रि को अपने एक्टीवा क्रमांक सीजी08/ए आर/4964 से प्रार्थी के घर बाहर अपनी एक्टीवा खड़ी कर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे आलमारी से सोने और चांदी के जेवरात को चोरी किया एवं सोने चाॅदी के जेवरात के खाली डब्बे और झोले को ब्राम्हण पारा स्थित नाले में पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके द्वार फेका गया एवं मशरूका को अलग से प्लास्टिक डब्बे पाउच झोले में रखकर अपने घर के चांवल के डिब्बे के अंदर छुपाकर रखना बताया गया।

*वारदात का तरीका*

आरोपी के बताये अनुसार प्रार्थी के सुने मकान का दरवाजे में लगे कुडी ताला को लोहे के राड से तोडकर लोेहे के आलमारी के लाकर मे रखे सोने एवं चांदी के जेवरात एवं बिस्किट को चोरी कर एक्टीवा वाहन मे ले जाकर घर में चावल के डिब्बे में चावल के अंदर छुपा कर रखना।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम:-* राजेन्द्र राजपूत पिता स्व0 भगत सिंह ठाकुर उम्र 27 साल साकिन बाम्हण पारा वार्ड नं0 38 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव

गिरफ्तारी दिनांक:- 27.05.2023 के 18ः45 बजे।

*बरामद /जप्त मालः-*

1. सोने के एक मंगल सूत्र वजनी 4 तोला ,
2. एक मंगल सूत्र वजनी 3 तोला ,
3. गुलबंद वजनी 15 ग्राम ,
4. एक लाकेट हार 25 ग्राम ,
5. एक हार सेट कान का सहित दो नग वजनी 3 तोला
6 छोटा मंगल सुत्र वजनी 43 ग्राम ,
7 एक चुडी वजनी 1 तोला ,
8 दो बेसलेट वजनी 25 ग्राम
9 एक जोड बाला वजनी 7 ग्राम
10 दो चैन बच्चो का वजनी 18 ग्राम
11तीन नग जेन्टस अंगूठी वजनी 15 ग्राम
12 14 नग लेडिस अंगूठी 30 तोला
13 एक जोड बाली वजनी 3 ग्राम
14 एक लाकेट चैन वजनी 8 ग्राम
15 एक बे्रसलेट वजनी 7 ग्राम
16 टाप्स झुमका लटकन सुईधागा बाली 13 जोड वजनी 75 ग्राम
17 चैन लाकेट ईयर रिंग 13 ग्राम
18 मोती मार्णिक चैन वजनी 4 ग्राम
19 पेन्डट इयर टाप्स वजनी 4 ग्राम
20 बच्चो का लाकेट 05 नग वजनी 6 ग्राम
21 पत्ती 2 नग वजनी 2 ग्राम
22 मोती वाला बाली 1 सेट वजनी 3 ग्राम
23 1 सेट नजरिया वजनी 4 ग्राम
24 सोने का तुकडा व नजरिया वजनी 14 ग्राम

सोने की जेवरातो की कुल वजन 45 तोला कीेमती 26,58,188 रूपये।

1 चांदी का जेवरात नया पायजेब 1 जोडी
2 नया पायल 4 जोडी
3 पुराना पायजेब 1 जोडी
4 करधन 2 जोड
5 बडो का पायल 16 जोडी
6 बच्चो का पायल 14 जोड
7 बिछिया 30 जोड
8 चाबी गुच्छा 3 नग
9 चांदी का गिलास 1 नग
10 चुडी 5 जोड
11 बच्चे का करधन 1 जोड
12 चांदी का गणेश मूर्ति 2 नग
13 चांदी का बिस्कीट 3 नग वजनी 1320 ग्राम
14 बच्चो का टुटा हुआ पायल 13 तोला
कुल चांदी का वजनी 3.684 किलोग्राम कीमती 2,30,000 रूपये सोने चाॅदी का जुमला कीमती 28,88,188 रूपये एवं एक्टीवा वाहन कीमती 50000 रूपये कुल सकल कीमती 29,38,188 (उन्तीस लाख अठतीस हजार एक सौ अठयासी रूपये) आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से बरामद किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में गठित टीम के थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, सउनि उदय सिंह चंदेल, सउनि शत्रुहन टंडन, आर0 अविनाश झा, प्रख्यात जैन,कुश बघेल एवं थाना स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।

..

You missed

error: Content is protected !!