IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कभी शराब घोटाला ,कभी चावल घोटाला,कभी पीएससी घोटाला करने के लिए नही बल्कि छत्तीसगढ़ बचाने के लिए जनता चुनती है ,कांग्रेस बीजेपी छत्तीसगढ़ में सिर्फ लूटने का काम कर रही है – सुनील केशरवानी

छत्तीसगढ़ को दोनों राष्ट्रीय पार्टी से बचाने के लिए गांव गांव से ,जोगी सदस्यता अभियान के तहत जोगी मितान बन रहे है -सुनील केशरवानी

मिनमिनिया मैदान में जोगी कार्यकर्ताओ ने लगाया जोगी मितान कैम्प

कवर्धा। जोगी मितान सदस्यता अभियान के तहत कवर्धा विधानसभा के मिनमिनिया मैदान में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ बिहारी पटेल ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गणेश पात्रे ,जिला उपाध्यक्ष जे डी मानिकपुरी के प्रभार में अभियान चलाया गया सैकड़ो लोगों ने सदस्यता अभियान के तहत 9990649064 में फोन करके सदस्य बने ,जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों भस्ट्राचारी है दोनों के कार्यो को आप देख रहे है कभी शराब घोटाला ,कभी चावल घोटाला ,कभी पीएससी घोटाला एक से बढ़कर एक कारनामा है । छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें छत्तीसगढ़ को लूटने नही बल्कि छत्तीसगढ़ सवारने चुना है । यदि आज हम चुप रहे तो ये दोनों पार्टीया ऐसे ही लूटेंगे ,हमारे भविष्य के साथ खेलवाड़ करेंगे । इस बार मौका अपने आप को दिजीये आप जोगी कांग्रेस से जुड़िये अपने गांव ,ब्लॉक ,जिला ,का कमान अपने हाथों में लीजिए तभी हम छत्तीसगढ़ियों का भविष्य उज्ज्वल रहेगा । जोगी कांग्रेस में लगातार नए साथी जुड़ रहे है सभी का स्वागत है सभी को भरोसा दिलाते हुए कहता हूँ कि कवर्धा में जहां अन्याय होगा वहां जोगी कांग्रेस न्याय के लिए संघर्ष करेगी एक एक कवर्धा जिलावासियों के सहयोग के लिए खड़ी रहेगी ।

You missed

error: Content is protected !!