IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 19 मई 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत डोंगरगांव जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में 2 करोड़ 42 लाख 50 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
जिसके अंतर्गत ग्राम माटेकसा, भण्डारपुर, भरूवाटोला, नागतराई, कन्हारगांव, लाल बहादुर नगर, मोतीपुर, लमनाढार, रेंगाकठेरा, जारवाही, रूवातला, बिल्हरी, पेण्ड्री, पिपरिया, कुर्रूभाठ, बागरेकसा, खैरबना, रामाटोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50-6.50 लाख रूपए, ग्राम सीतागोटा, माड़ीतराई में मंच निर्माण के लिए 2.50-2.50 लाख रूपए, ग्राम मक्काटोला, आलीवारा, बोरतलाव, नवागांव -कोलिहापुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए, ग्राम आरबीरा, जटकन्हार, रेंगाकठेरा में मंच निर्माण एवं ग्राम अछोली में मैदान समतलीकरण कार्य, ग्राम सेम्हरा में आहाता निर्माण कार्य तथा ग्राम गौटियाटोला-मोहनपुर, रामपुर, झिंझारी में सामुदायिक भवन निर्माण और ग्राम लाल बहादुर नगर में सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार के लिए 3-3 लाख रूपए, ग्राम कोलिहापुर-नवागांव में मैदान समतलीकरण, ग्राम टाटेकसा में सामुदायिक भवन, ग्राम मुंगलानी उद्यान बगीचा निर्माण, ग्राम खुड़मुड़ी में गली विद्युत स्टीट लाईट कार्य, ग्राम बोरतलाव में उद्यान बगीचा निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपए, ग्राम बुढ़ानछापर में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम रामाटोला में शौचालय निर्माण कार्य सामुदायिक भवन में, नवागांव-कोलिहापुर में मंच निर्माण के लिए 2-2 लााख रूपए, ग्राम लाल बहादुर नगर, ग्राम मेढ़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7-7 लाख रूपए, ग्राम रामपुर में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम पटपर में मंच निर्माण के लिए 3.50 लाख रूपए, ग्राम पनियाजोब में शेड निर्माण कार्य के लिए 1.50 लाख रूपए, ग्राम मुसराकला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शेड निर्माण के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

You missed

error: Content is protected !!