राजनांदगांव 19 मई 2023। सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव कक्षा बारहवीं में गणित के 14, जीव विज्ञान के 16 एवं वाणिज्य के 14 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन फार्म 31 मई 2023 तक प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक संस्था से प्राप्त कर सकते हैं। रिक्त सीटों के विरूद्ध अधिक आवेदन प्राप्त होने पर विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया जिला स्तरीय गठित समिति के समक्ष लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।


