राजनांदगांव 18 मई। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में आज राजस्व विभाग की बैठक लेकर राशन कार्ड प्रकरणों, नये नल कनेक्शन, राजीव युवा मितान क्लब, जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों का समय में जॉच कर नागरिकों को शासन की योजना का लाभ देने के निर्देश सहायक राजस्व निरीक्षकों को दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने राजस्व उप निरीक्षकों एवं सहायक राजस्व निरीक्षको से कहा कि सभी इस वित्तीय वर्ष में सत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य लेकर राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करे। राशन कार्ड बनाने के लिये प्रकरणों की जॉच प्राथमिकता से करे। राशन कार्ड के प्रकरणों की सही समय में जॉच नहीं करने तथा जॉच में हिल हवाला करने की शिकायत पार्षदों द्वारा प्राप्त हो रही है, यह अच्छी बात नहीं है। समय में जॉच होने पर लोगों को शासन की योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जॉच के दौरान यदि कोई व्यक्ति नहीं मिल रहा है, तो दुबारा जॉच करे, न की नही है करके निरस्त करे। कई बार काम के सिलसिले में लोग बाहर चले जाते है, आने के पश्चात जॉच नहीं होने पर राशन कार्ड से वंचित हो जाते है। चुकि सहायक राजस्व निरीक्षक राजस्व वसूली के लिये प्रतिदिन जाते है, अतः न मिलने पर दुसरे दिन जाकर जॉच करे, ताकि संबंधित का राशन कार्ड बन जाये और वो राशन से वंचित न हो।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि अमृत मिशन का कार्य पूर्णता की ओर है, सभी सहायक राजस्व निरीक्षक अपने अपने प्रभारित वार्ड में नलो की जॉच करे, जहॉ निगम का और अमृत मिशन दोनों नल लगे है, उसका सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिससे पुराना नल बंद कर नये नल से पानी दिया जा सके। इसके अलावा जहॉ दो नल लगे है वहॉ दो नल के हिसाब से जलकर वसूलना सुनिश्चित करे तथा जहॉ अनावश्यक नल लगे है उसे काटा जा सके।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों का समय में निराकरण करे, इसके लिये जो दस्तावेंज कम है उसे संबंधित से मंगा कर प्रक्रिया पूर्ण करे। जिससे वे दस्तावेंज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र बनाने न चुके। साथ ही राजीव युवा मितान क्लब का कार्य जो लंबित है उसे अतिशीघ्र पूर्ण कर लेवें। मितान योजना के बारे में लोगों को जानकारी देवें कि 14545 में कॉल कर जन्म, मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र, गोमास्ता लायसेंस के अलावा अन्य सुविधा का घर बैठे लाभ ले। उन्होंने कहा कि राजस्व कर वसूली के साथ साथ शासन की योजनाओं का लाभ लेने लोगों को जानकारी देवे।
आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि राजस्व वसूली के अलावा शासन की योजनाओं का लाभ देने समय पर क्रियान्वयन करे। आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी देवे, जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन्हें कार्ड बनाने प्रेरित करे। लोगों को बताये कि 50 हजार से 5 लाख तक मुफ्त ईलाज की सुविधा शासन द्वारा की जा रही हैै। उन्होंने कहा कि वार्डो में कितने निजी एवं कितने सरकारी नल लगे है सर्वे करे तथा उसके अनुसार वसूली करना सुनिश्चित करे। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी सहित राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।


